फ्राइड राइस बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री :-
2 कप पके हुए चावल
आधा कप पत्ता गोभी, बारीक कटी हुई
आधा कप शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
आधा कप गाजर, बारीक कटा हुआ
एक कप हरा प्याज, बारीक कटा हुआ
एक बड़ा चम्मच तेल
एक चौथाई छोटा चम्मच अजीनोमोटो
आधा छोटा चम्मच नमक
आधा छोटा चम्मच सोया सॉस
आधा छोटा चम्मच विनेगर (सिरका)
एक छोटा चम्मच ग्रीन चिली सॉस
आधा छोटा चम्मच रेड चिली सॉस
• विधि :-
- सबसे पहले तेज आंच पर एक कड़ाही गर्म होने के लिए रखें.
- इसके बाद तेल डालें और जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें पत्तागोभी , शिमला मिर्च , प्याज, गाजर , नमक और अजीनोमोटो डालकर पकाएं.
- जब सब्जियां हल्की-सी पक जाएं तो चावल , सोया सॉस, चिली सॉस और वेनेगर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- अब तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
- प्लेट में डालकर गरमागर्म चाइनीज फ्राइड राइस सर्व करें.











