Tuesday, 24 January 2017

शानदार चाय बनाने के टिप्स

– चायपत्ती को हमेशा उबलते पानी में डालें, इससे इसका रंग और फ्लेवर अच्छा आएगा.
– दूध और चीनी की मात्रा अपने स्वादानुसार डालकर एक बार अच्छी तरह उबालें. आप चाहें तो चम्मच से इसे चलाते रहें.
– बहुत ज्यादा उबालने से चाय का स्वाद कड़वा हो जाता है. इसिलए चाय बनाते वक्त समय का ध्यान रखें. – अगर आप लाइट चाय का स्वाद पसंद करते हैं तो पत्तीदार चाय का इस्तेमाल करें.
– कड़क चाय के लिए बारीक चायपत्ती का इस्तेमाल करें. – गुलाबी चाय के लिए दानेदार चाय काम में लें.
– अगर आप अदरक वाली चाय बना रहे हैं तो चायपत्ती और चीनी डालने के बाद अदरक कद्दूकस या फिर कूटकर डालें. अगर अदरक को दूध के साथ उबाल देंगे तो यह फट सकता है.
– 6 मिनट से ज्यादा समय तक चाय न उबालें. फूड एक्सपर्ट भी यही सलाह देते हैं. – हमेशा ताजी चाय ही पीएं. ज्यादा देर तक चाय को बर्तन में ना रखें ना ही इस्तेमाल करें.
– चाय मसाला नहीं है तो खड़े मसाले (जैसे लौंग, दालचीनी और इलायची) को उबलते पानी में ही डाल लें.
– अगर आप मलाई वाली चाय पसंद नहीं करते हैं तो टोंड मिल्क का ही इस्तेमाल करें.

Tuesday, 20 December 2016

नोटबंदी एक मजाक

सोमवार को वित्त मंत्रालय ने नोटबंदी से जुड़ा एक और फैसला लिया है. अब से 30 दिसंबर तक आप अपने खाते में पांच हजार से ज्यादा की रकम सिर्फ एक बार ही जमा कर पाएंगे. यानी अगर आपने एक बार 6 हजार रुपए जमा कर दिए, तो उसके बाद आप पांच हजार से ज्यादा रुपए दोबारा नहीं जमा कर पाएंगे. जितना है, एक बार में जमा कर दीजिए, वरना अंगौछे में सत्तू बांधकर बैंक के बाहर मड़ैय्या बना लीजिए और दिनभर लाइन में लगकर पांच-पांच हजार रुपए जमा करते रहिए. 8 नवंबर से नोटबंदी की जो नौटंकी शुरू हुई है… हां हां नौटंकी… उसमें अब तक इतने ट्विस्ट आ चुके हैं, जितने अब्बास-मस्तान की फिल्म में नहीं होते हैं. हमने तो कभी नहीं सुना कि लुटियंस दिल्ली में कोई कुआं है, तो कहां घोली गई है ये वाली भांग! नोटबंदी का फैसला आए 41 दिन हो चुके हैं. दावा किया गया था कि 50 दिनों में सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन अब तक नियम ही फिक्स नहीं हो पा रहे हैं. मुंबई में हुए दी लल्लनटॉप शो में आए एक भले आदमी वरुण ग्रोवर ने बहुत सही बात कही थी. गोलपोस्ट नहीं बदले जा रहे हैं… खेल ही बदल दिया जा रहा है हर बार. पहले कहा था कबड्डी होगी. जब कमजोर पड़ने लगे, तो आवाज आई, खोखो खेलो खोखो. जब उसमें धप्पा लग गया, तो बोले गेंद-बल्ला खेलेंगे गेंद-बल्ला. अरे स्याला इससे सही तो ‘चिड़िया उड़’ खेल लेते. कम से कम कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक नियम तो बराबर रहते हैं. बैंकों के बाहर लगी लंबी लाइनें अब और लंबी होने वाली हैं. अभी तक पैसे निकल नहीं रहे थे और अब अगर जमा करने में भी छींकें आ जाएंगी. और इन 11 दिनों में इस नियम से बदल क्या जाएगा. एक तरफ राजनीतिक पार्टियां हैं, जो 31 दिसंबर तक अपने खातों में कितना भी पैसा जमा कर सकती हैं… कितनी भी पुरानी नोटें जमा कर सकते हैं. न कोई रोक है, न हिसाब देना है और न टैक्स लगेगा. लेकिन आम आदमी? वो तो बना ही है कतार में खड़ा होने के लिए. हम गणित के टीचर नहीं हैं, इसलिए ये नहीं कहेंगे कि ‘मान लो’. असली बात है. हमारे साथ एक जनाब काम करते हैं, जिनके घर में टिंबर का बिजनेस होता है. टिंबर का, टिंबर के पेड़ का नहीं. हर हफ्ते बिक्री होती है और हर हफ्ते पेमेंट मिलता है और पांच हजार से तो ज्यादा का ही मिलता है. अब लकड़ी खरीदने वाला कह रहा है कि पेमेंट लेना हो तो लो, वरना अभी पुरानी नोटें खत्म नहीं हुई हैं. ऑनलाइन वाला झंडूसपना न बतियाओ. वैसे परेशान होने की जरूरत नहीं है. फैसला आए इतना टाइम तो हो ही गया है कि वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी वालों ने सिलेबस तैयार कर लिया होगा. चंपू पान भंडार पर अंडर-एस्टिमेट किए जा चुके अर्थशास्त्री आपको इस फैसले के फायदे गिनाएंगे. अरे जब ‘जॉली LLB-2’ में अक्षय कुमार देशभक्ति दिखा सकता है, तो आप पैसे जमा करने के लिए कतार में नहीं खड़े हो सकते. लानत है यार. जाओ जाओ… पापा के पास जाओ और पूछो जमा कराने के लिए कितने पुराने नोट बचे हैं. दिन में जमा करने के लिए लाइन में खड़े होना और रात में निकालने के लिए लाइन में खड़े होना. ‘वाह

Friday, 21 October 2016

राजमा मसाला

Ingredients for Rajma Masala Recipe in Hindi राजमा – 1 कप (Rajma) प्याज़ – 2 (Onion) टमाटर – 3 (Tomato) हरी मिर्च – 2 – 3 (Green chilli) अदरक लहुसन पेस्ट – 2 T spoon (Ginger garlic paste) क्रीम – 1 T spoon (Cream) हल्दी – 1/2 T spoon (Turmeric powder) लाल मिर्च पाउडर – 1 T spoon (Red chilli powder) धनिया पाउडर – 1 T spoon (Coriander powder) जीरा पाउडर – 1 T spoon (Cumin powder) गरम मसाला – 1/2 T spoon (Garam masala powder) तेल – अवयस्कता अनुसार (Oil) नमक – स्वादानुसार (Salt)

How to Make Rajma Masala Recipe – विधि ★ राजमा को रात भर के लिए भिगो कर रखे. ★ अब सुबह राजमा को उबाल लीजिये. ★ प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक़ काट लीजिये. ★ अब कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. अब उसमे बारीक़ काट हुआ प्याज़ और हरी मिर्च डाल कर भून लीजिये. उसके बाद अदरक लहुसन का पेस्ट डाल कर मिलाये. अब बारीक़ कटा हुआ टमाटर डाल कर पकाये. अब टमाटर नरम होने के बाद नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला डाल कर अछि तरह मिला लीजिये. अब उबला हुआ राजमा को पानी के साथ डाल धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाये. अब थोड़ा राजमा को चम्मच से हल्का मेश कीजिये. अब क्रीम मिलाकर गैस बन्द कर लीजिये. गरमा गरम राजमा मसाला करी तैयार.

Wednesday, 28 September 2016

फ्राइड राइस बनाने की विधि


फ्राइड राइस बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री :-
2 कप पके हुए चावल
आधा कप पत्ता गोभी, बारीक कटी हुई
आधा कप शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
आधा कप गाजर, बारीक कटा हुआ
एक कप हरा प्याज, बारीक कटा हुआ
एक बड़ा चम्मच तेल
एक चौथाई छोटा चम्मच अजीनोमोटो
आधा छोटा चम्मच नमक
आधा छोटा चम्मच सोया सॉस
आधा छोटा चम्मच विनेगर (सिरका)
एक छोटा चम्मच ग्रीन चिली सॉस
आधा छोटा चम्मच रेड चिली सॉस
• विधि :-
- सबसे पहले तेज आंच पर एक कड़ाही गर्म होने के लिए रखें.
- इसके बाद तेल डालें और जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें पत्तागोभी , शिमला मिर्च , प्याज, गाजर , नमक और अजीनोमोटो डालकर पकाएं.
- जब सब्जियां हल्की-सी पक जाएं तो चावल , सोया सॉस, चिली सॉस और वेनेगर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- अब तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
- प्लेट में डालकर गरमागर्म चाइनीज फ्राइड राइस सर्व करें.

काजू बिरयानी

घर में मेहमान आने वाले हैं और आप रेगुलर बिरयानी बनाने के मूड में नहीं हैं। इस बार काजू बिरयानी से अपने मेहमानों को सरप्राइज कीजिए। यह रेसिपी बेहद आसान है।


सामग्री : 

बासमती चावल - 4 कप
प्याज - 1/2 कप लंबा कटा हुआ
धनिया और पुदीना के पत्ते - 3 चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट - 2 चम्मच
काजू का पेस्ट - 1 चम्मच
नींबू का रस - 3 चम्मच
तेज पत्ता - 2
लौंग - 4
दालचीनी - 2 इंच का टुकड़ा
शाही जीरा - 1 चम्मच
चक्र फूल - 1
जावित्री - 1
जायफल - 1
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
काजू - 1 कप भुना हुआ
नमक - स्वादानुसार
तेल - आवश्यकता अनुसार
घी - 1 चम्मच

विधि :

चावल को धो कर 7 से 8 कप पानी डालकर एक घंटे तक भिगो कर रखें। उसके बाद उसमें नमक, तेल, शाही जीरा, दालचीनी, जायफल, जावित्री, चक्र फूल, लौंग, तेज पत्ता डालकर चावल आधा पका लें और पाीन को छान कर निकाल लें।

अब कड़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए। इसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें, अब हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें। इसके बाद काजू पेस्ट और नमक मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं। अब धनिया और पुदीने के पत्ते डालकर 2 मिनट पकाएं। इसके बाद नींबू का रस , काजू और गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं।

अब तवे के ऊपर एक बर्तन रखकर उसमें एक लेयर चावल और एक लेयर काजू मिश्रण डालें। इसके ऊपर चावल की एक और परत डालें और फिर काजू मिश्रण डालकर ऊपर से घी और भुना हुआ प्याज डालें। अब इसे ढक्कर ऊपर कुछ भारी चीज रख कर धीमी आंच पर 1 घंटे तक पकाएं। काजू बिरयानी तैयार है।

Tuesday, 27 September 2016

जीरा चिकन


चिकन का एक मजेदार फ्लेवर है जीरा चिकन. इसका टेस्ट ट्राई करने के लिए देखें इसकी आसान रेसिपी...

एक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 2 - 4समय : 15 से 30 मिनटमील टाइप : नॉन-वेज
आवश्यक सामग्री
एक किलो चिकन, धो लें
3 प्याज, कटा हुआ
3 चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
3 चम्मच जीरा
2 चम्मच काली मिर्च
एक चम्मच लौंग
एक चम्मच सौंफ
दालचीनी के 4 टुकड़े
3 इलायची
3 चम्मच धनिया के बीज
करी पत्ते
स्वादानुसार नमक
तेल
सजावट के लिए
हरी धनिया पत्तियां
विधि
- गैस पर कड़ाही गर्म करें इसमें जीरा, काली मिर्च, सौंफ, लौंग, दालचीनी, इलायची के बीज और धनिया के बीज डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट भूनें.
- इन मसालों को ठंडा करके मिक्सर में बारीक पीसकर पाउडर तैयार कर लें.
- अब पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करे. इसमें प्याज डालकर हल्के सुनहरे होने तक फ्राई करें.
- इसके बाद प्याज में करी पत्ते और लहसुन-अदरक पेस्ट डालकर 2 मिनट पकाएं.
- अब पैन में चिकन डालकर सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं.
- जब चिकन आधा पक जाए तो इसमें जीरा मसाला पाउडर और नमक डालकर मिलाएं.
- फिर चिकन को अच्छी तरह नर्म होने तक पकाएं.
- अब चिकन को भूनकर इसका सारा पानी सुखा लें और गैस बंद कर दें.
- तैयार है जीरा चिकन. इसे हरी धनिया से गार्निश करके चावल या रोटी के साथ सर्व करें.

Monday, 26 September 2016

मशरूम की मसालेदार सब्जी बनाने की विधि


मशरूम की सब्जी का नाम सुनते ही भूख दोगुनी हो जाती है. मशरूम बहुत ज्यादा ही स्वादिष्ट होता है. यह शाकाहारी व्यंजन में सबसे ज्यादा पोष्टिक है. इसमें भारी मात्रा  में प्रोटीन  और विटामिन पाया जाता है. 

आवश्यक सामग्री-
मशरूम - 250 ग्राम 
प्याज - 2 पीस बड़ा साइज़ का (बारीक़ काट ले )
टमाटर - 2 पीस बड़ा साइज़ का (बारीक़ काट ले )
 साबूत जीरा - 1 चम्मच
हरी मिर्च, अदरक, लहसून, का पेस्ट - 50 ग्राम
नमक -  स्वादानुसार
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
लालमिर्च पाउडर -  आधा चम्मच
घनिया पाउडर - 1 चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
गरम मशाला - 1 चम्मच
तेल - 4-5 चम्मच
हरी घनिया की पत्ती - थोड़ी सी बारीक़ कटी हुई
विधि -
मशरूम को हल्का गरम पानी में घो ले, फिर मशरूम को छोटे -छोटे टूकड़ो में काट ले. 
एक कढाई में तेल डालकर गर्म करे. जब तेल गर्म हो जाए, उसमे साबूत जीरा डाले, बारीक़ कटी प्याज डाल दे. प्याज को सुनहरा होने तक भूने, जब प्याज सुनहरा लाल हो जाये, तो उसमे बारीक़ कटी टमाटर डाल दे. 
1-2 मिनट  टमाटर पकाए. जब  टमाटर थोड़ी पक जाए, तो उसमे हरी मिर्च, अदरक, लहसून का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, घनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर घीमी आँच पर भूने. 
नमक स्वादानुसार डाले. जब मसाला अच्छी तरह भूना जाए, तो मशरूम डालकर 2-3 मिनट भूने. 
भूनने के बाद 1 या आधा कप पानी डाले. 4-5 मिनट घीमी आँच पर पकने दे. जब सब्जी अच्छी तरह पक जाये तो गैस बंद कर  ले.  
बारीक़ कटी हरी घनिया की पत्ती डालकर ढक दे. अब आपका मशरूम की सब्जी तैयार है.

American-style wings


to prep 0:25 to cook 0:40
ingredients 14 difficulty Easy
servings 6

Ingredients 
1/2 cup tomato passata
2 tablespoons tomato paste
2 garlic cloves, crushed
2 tablespoons chopped fresh flat-leaf parsley leaves
12 (1.5kg) chicken wings
1 1/2 cups cornflake crumbs
1 1/2 tablespoons smoky barbecue seasoning blend
1 teaspoon finely grated lemon rind
Olive oil cooking spray
Coleslaw
250g red cabbage, finely shredded
250g green cabbage, finely shredded
1 small carrot, grated
2 green onions, thinly sliced
1/4 cup coleslaw dressing


Method
Step 1 Combine passata, tomato paste, garlic and parsley in a jug.
Step 2 Cut wing tips from wings and discard. Cut each wing in half at joint. Place in a shallow glass or ceramic dish. Pour over tomato mixture. Turn to coat. Cover, refrigerate overnight, if time permits.
Step 3 Preheat oven to 180C/160C fan-forced. Line a large baking tray with baking paper. Combine cornflake crumbs, seasoning and lemon rind in a bowl. Coat wings all over in crumb mixture. Place on prepared tray.
Step 4 Spray with oil. Bake for 30 to 40 minutes, without turning, or until chicken is golden and cooked though.
Step 5 Meanwhile, make Coleslaw: Place cabbage, carrot and onion in a bowl. Drizzle with dressing. Toss gently to combine. Serve chicken with coleslaw.


पंजाबी अंडा मसाला


पंजाबी अंडा मसाला में कई तरह के मसाले पड़ते हैं जिससे यह डिश स्‍पाइसी हो जाती है. वैसे आप अपने हिसाब से तीखापन एडजस्‍ट कर सकते हैं. तो आइए बनाते हैं पंजाबी अंडा मसाला.
एक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 2 - 4समय : 30 मिनट से 1 घंटामील टाइप : नॉन-वेज
आवश्यक सामग्री
6 अंडे
1 प्‍याज
3 चम्मच तेल
1 तेजपत्ता
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच टमाटर पेस्‍ट
2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच हल्‍दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
नमक, स्‍वादानुसार
1 चम्मच पिसी कसूरी मेथी
आधा चम्मच अमचूर पाउडर
1 चम्मच किचन किंग मसाला
3 कप पानी

पेस्‍ट बनाने की सामग्री

2 प्‍याज
4 हरी मिर्च
1 इंच अदरक का टुकड़ा
8 लहसुन कलियां
2 लौंग लौंग
आधा इंच दालचीनी 1 चम्मच सौंफ
3 मीडिमय साइज के टमाटर
सजावट के लिए
धनिया पत्ती
विधि
- अंडे उबालकर छील लें और इसमें बारीक चीरे लगा लें. जिससे इनमें ग्रेवी आसानी से घुस सके.
- 3 प्‍याज छील लें. 1 प्याज को बारीक काट लें. बाकी 2 को बड़े टुकड़ों में काट लें, ग्रेवी बनाने के लिए.
- अब पेस्‍ट बनाने वाली सामग्रियों को जार में डालें और पीसकर बारीक पेस्‍ट बनाएं. (इसमें टमाटर न मिलाएं.) 
- टमाटर की अलग प्‍यूरी तैयार करें.
- मध्यम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर इसमें तेज पत्‍ता और जीरा डालें.
- इसके बाद इसमें कटी हुई प्‍याज डालकर 2 मिनट तक भूनें फिर इसमें प्‍याज वाला पेस्‍ट डालकर 5 मिनट तक मध्‍यम आंच पर या तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी तेल न छोड़ने लगे.
- अब इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हल्‍दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्‍स करें. फिर टोमैटो प्‍यूरी और नमक मिलाएं.
- 5-7 मिनट पकाकर इसमें 3 कप पानी डालें. जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब इसमें उबले अंडे डालकर मध्‍यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें अमचूर पाउडर और कसूरी मेथी डालकर 2 मिनट तक और पकाएं.
- अब इसमें किचन किंग मसाला डालें. 2 मिनट के लिए ढककर पकाएं और गैस बंद कर दें.
- धनिया पत्ती से गार्निशिंग कर गरमागरम सर्व करें.

मसाला चिकन फ्राई

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 1 - 2समय : 15 से 30 मिनटमील टाइप : नॉन-वेज

आवश्यक सामग्री
8-10 चिकन पीस 
1 प्‍याज स्लाइस में कटा हुआ 
5-6 कलियां लहसुन, कद्दूकस किए हुए
5 हरी मिर्च कटी हुई, बारीक कटी हुई 
2 नींबू रस 
1 टमाटर, गोल आकार में कटा हुई
2 कप बेसन 
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
1 छोटा चम्‍मच जीरा पाउडर 
2 चम्‍मच हरी धनिया कटी हुई 
5 करी पत्ता
4 चम्‍मच तेल
नमक स्‍वादानुसार



विधि
- सबसे पहले चिकन पीस में किसी सलाई या कांटे वाले चम्मच की मदद से छेद कर दें जिससे इनके अंदर तक मसाला घुस जाए.
- अब चिकन को नमक, लाल मिर्च पाउडर और नींबू के रस से मैरिनेट करें और फ्रिज में करीबन 1 घंटे के लिए रख दें.
- एक बाउल में बेसन, हरी मिर्च, प्‍याज, लहसुन, करी पत्ता, हरी धनिया और जीरा पाउडर डालें और थोड़ा-सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें.
- इसमें चिकन पीस डालकर अच्‍छी तरह लपेट लें. 
- अब एक पैन में तेल डालकर मध्यम आंच में रखें. जब तेल बिल्‍कुल गर्म हो जाए तब इसमें चिकन पीस को फ्राई करें. 
- चिकन को 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
- लीजिए तैयार हो गया फ्राइड चिकन. इसे प्‍याज और टमाटर के साथ सर्व करें.

Sunday, 25 September 2016

शाही गोभी बनाने की विधि


सामग्री :-
२ कप फूलगोभी के फूल
नमक स्वादअनुसार
२ टेबल-स्पून घी
१/२ कप पतले स्लाईस्ड प्याज़
२ इलायची
२ लौंग
१/२ टी-स्पून शक्कर
१/२ कप ताज़े टमाटर का पल्प
३/४ कप फेंटा हुआ दही
३/४ कप उबले हुए हरे मटर
१ टेबल-स्पून फ्रेश क्रीम
• पीसकर मुलायम पेस्ट बनाने के लिए (थोड़े पानी का प्रयोग कर)
१/२ कप कटे हुए प्याज़
२ इलायची
३ लौंग
२ टी-स्पून खड़ा धनिया
१/२ टी-स्पून ज़ीरा
४ लहसुन की कलियां
२५ मिलीमीटर (1") अदरक का टुकड़ा
२५ मिलीमीटर (1") दालचीनी का टुकड़ा
१/२ टी-स्पून हल्दी पाउडर
१ टेबल-स्पून कटे हुए काजू
१ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर

• सजाने के लिए :-
२ टेबल-स्पून कटा हुआ हरा धनिया



विधि :-
बर्तन भर पानी उबालें, नमक और फूलगोभी डालकर मध्यम आँच पर 5-7 मिनट या फूलगोभी के आधे पकने तक पका लें। छानकर एक तरफ रखें।
कढ़ाई में घी गरम करें, प्याज़ डालकर उच्च तापमान पर 3-4 मिनट या उनके पार्दर्शी होने तक भुनें।
इलायची, लौंग और शक्कर डालकर मध्यम आँच पर 1 मिनट तक भुनें।
तैयार पेस्ट डालकर मध्यम आँच पर और मिनट तक भुनें।
टमाटर का पल्प, दही और नमक डालें और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 2-3 मिनट तक पकाऐं।
फूलगोभौ और मटर डालकर अच्छी तरह मिलायें, और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 2-3 मिनट तक पकाऐं।
क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलायें।
धनिया से सजाकर गरमा गरम परोसें।

पालक पनीर बनाने की विधि


• आवश्यक सामग्री :-
500 ग्राम पालक
250 ग्राम पनीर
एक प्याज कटा हुआ (चाहें तो इसे कद्दूकस कर लें)
दो टमाटर कटे हुए (टमाटर पीसकर प्यूरी बना सकते हैं)
2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2 साबुत लाल मिर्च
आधा छोटा चम्मच जीरा
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक टुकड़ा दालचीनी
स्वादानुसार नमक
तेल



विधि :-
- पालक को साफ करके धो लें और कूकर में एक सीटी आने तक उबालें.
- इसके बाद पालक का पानी निकालकर मिक्सर में पीस कर पेस्ट तैयार कर लें.
- पनीर के चौकोर पीस काट लें.
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च और दालचीनी डालकर भूनें.
- फिर कटा या पिसा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से फ्राई करें. जब प्याज सुनहरा होने लगे तो टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर पकाएं.
- उसके बाद ग्रेवी में पिसी पालक डालकर 10 से 15 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. आवश्यकता हो तो आधा कप पानी मिलाएं.
- जब पालक पक जाए तो उसमें पनीर के टुकड़ें डालकर मिक्स करें और 2 मिनट तक पकने दें.
- अब गैस बंद कर दें और गर्मागर्म रोटियों के साथ पालक पनीर का लुत्फ उठाएं.










मटर पुलाव बनाने की विधि





पुलाव जिसका नाम सुनते ही मुह में पानी आजाता है, आज हम आपके लिए लाए है एक बोहत ही अनोखी, अलग और स्वादिष्ट पुलाव की रेसिपी (Pulao Recipe) जिसको मटर पुलाव (Matar Pulao) के नाम से जाना ज तरह से पुलाव (Different Kinds of Pulao) बनाते और खाते है, पुलाव का स्वाद हर भारतीय शहरों में अलग अलग होता है क्योंकि लोग अपनी अपनी तरह से और अपने स्वाद के अनुसार पुलाव बनाते है 




मटर पुलाव के लिए आवश्यक सामग्री:
1 कप बासमती चावल (Basmati Rice).
¾ कप हरी मटर। (ताजा और जमे हुए) (Green Peas).
½ कप बारीकी कटी हुई प्याज (Onion).
¼ कप कटा हुआ टमाटर (Tomato).
2-3 बड़े चम्मच तेल या घी (Oil or Ghee).
1 छोटा चम्मच गरम मसाला (Garam Masala).
पानी आवश्यकता के अनुसार (Water).


खड़े गरम मसाले:
1 छोटा चम्मच जीरा (Cumin Seeds).
1 इंच दालचीनी (Cinnamon).
1-2 बड़ी इलायची (Black Cardamom).
2-3 हरी इलायची (Green Cardamom).
1-2 लौंग (Cloves).
1 जैवित्री का फूल (वैकल्पिक) (Mace).
1 माध्यम आकर का तेज पत्ता (वैकल्पिक) (Bay Leaf).

मटर पुलाव बनाने का तरीका:
चरण 1.
सबसे पहले बासमती चावल को अच्छी तरह से धो लें फिर 30  मिनट तक भिगोकर रखें फिर अतिरिक्त पानी को निकालकर एक तरफ रख दें.

चरण 2.
एक प्रेशर कुकर या पैन में घी या तेल गर्म करें, उसमे जीरा और खड़े गरम मसाले डालकर चलते रहे जब तक मसलों से खुशबू आने लगे.

चरण 3.
अब उसमे प्याज डालकर उसे सुनेहरे रंग का होने तक पकाएं ध्यान रखे की प्याज जल न जाए अतः पुलाव में कसैला पन आजाएगा.

चरण 4.
अब उसमे टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए फिर उसमे लाल मिर्च पाउडर और मटर डालकर करीब 1 मिनट तक पकने दें.
अब उसमे चावल डालकर हलके हाथो से मिलाएं और 1 मिनट तक पकाएं फिर उसमे नमक डालकर अच्छी तरह से चलाएं

चरण 5.
अब प्रेशर कुकर को बंद कर के 2 सिटी बजने तक तेज आंच पर पकने दें, अगर आप पैन में पुलाव बना रहे है तो पैन को कस के बंद करे और तब तक पकाएं जब तक पूरा पानी सुख न जाए और चावल अच्छी तरह से पक न जाए.
चरण 6.
तो लीजिये मटर पुलाव तैयार है, आप इस गरमा गरम पुलाव को प्याज-टमाटर-रायता या हरी चटनी के साथ परोंसे.

Saturday, 24 September 2016

ब्रेड-आलू कचौड़ी बनाने की विधि


ब्रेड और आलू से बने कई तरह के व्‍यंजन आपने खाए और बनाएं होंगे. आज इन्‍हीं दोनों से बनी ब्रेड-आलू की कचौड़ी का कॉम्‍बो जरूर ट्राई करें...
• आवश्यक सामग्री :-
10-15 ब्रेड स्लाइस
4 बड़े आलू, उबले हुए
1 चम्मच अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट
1 चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
आधा चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच सौंफ पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच चाट मसाला
आधा चम्मच राई-जीरा
नमक स्वादानुसार
• विधि :-
- सबसे पहले कचौड़ी का मसाला बनाने के लिए लहसुन-अदरक व मिर्च का पेस्ट आलू में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब सभी मसाले इसमें डालें और अच्‍छी तरह मिला लें.
- इसके बाद कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई-जीरा व सौंफ का तड़का लगाएं.
- अब उसमें तैयार आलू का मसाला डालकर दो मिनट तक अच्‍छी तरह भून लें और फिर गैस बंद कर दें.
- आलू का मसाला जब ठंडा हो जाए तो उसकी लोई की तरह गोलियां बना लें.
- अब ब्रेड की स्लाइस के किनारे हटा कर उसे पानी में डुबोएं और फिर उसका पानी निचोड़ लें.
- इस ब्रेड में तैयार मसाले की गोली रखकर हल्के हाथ से दबाएं.
- अब बाकी की ब्रेड से ऐसे ही कचौडि़यां तैयार कर लें.
- तैयार कचौडि़यों को नॉन सिटक पैन में कुरकुरी तल लें.
- ब्रेड आलू की कचौडि़यों को दही, हरी चटनी या फिर इमली की चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करें.